बहरैन में आले ख़लीफ़ा व आले सऊद के सैनिकों ने निहत्थे बहरैनियों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप दसियों बहरैनी घायल हो गए हैं। अबना संवाददाता की सूचना के अनुसार बहरैन के क्रांतिकारी आंदोलन के दौरान शहीद होने वालों से हमदर्दी जताने के लिए आयोजित होने वाले शांति प्रदर्शन पर बहरैनी और सऊदी सैनिकों ने हमला बोल दिया जिसमें दसियों लोग घायल हो गए। यह प्रदर्शन राजधानी मनामा सहित विभिन्न नगरों व क्षेत्रों में आयोजित किए गए थे। निहत्थे बहरैनियों ने अपने देश से सऊदी फौज की फौरन वापसी, प्रदर्शनकर्ताओं की हत्या करने वालों पर मुक़द्दमा चलाए जाने और आले ख़लीफ़ा सरकार से सत्ता छोड़ने की मांग दोहराई।...........166
3 जून 2012 - 19:30
समाचार कोड: 319757
बहरैन में आले ख़लीफ़ा व आले सऊद के सैनिकों ने निहत्थे बहरैनियों पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप दसियों बहरैनी घायल हो गए हैं