तेहरान की केन्द्रीय जुमा की नमाज़ में हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने पश्चिम और उसके पिटठुओं को ही सीरिया में हालिया आतंकवादी घटना का ज़िम्मेदार बताया है।
हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने सीरिया में आतंकवादी गुटों की बर्बरता की आलोचना करते हुए कहा कि पश्चिमी देश तथा मुख्य रूप से अमरीका कुछ क्षेत्रीय देशों के सहयोग से आतंकवादियों को शस्त्र दे रहा है और इस प्रकार से वे इस्राईल की रक्षा का प्रयास कर रहे हैं। तेहरान में केन्द्रीय जुमा की नमाज़ के भाषण में हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने कहा कि पश्चिम एक एसे देश में जहां सुधार कार्यक्रम लागू हो चुका है और जहां चुनाव द्वारा संसद बन चुकी है, सुधार की प्रक्रिया को रोकने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने सीरिया के मामले में हस्तक्षेप करने वाली क्षेत्रीय सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपने देशों की जनता की इच्छा के विरुद्ध काम न करें।
उन्होंने मिस्र में राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कहा कि पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक के अंतिम प्रधानमंत्री अहमद शफीक़ के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में पहुंचने पर प्रश्न उठ रहे हैं और इस से यह सिद्ध होता है कि चुनाव प्रक्रिया में अन्य देशों ने हस्तक्षेप किया है।
हुज्जतुल इस्लाम काज़िम सिद्दीक़ी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक इमाम खुमैनी की बरसी की ओर संकेत करते हुए कहा कि इमाम खुमैनी ने धर्म को पुनः जीवन प्रदान किया और मनुष्य को उसका सम्मान लौटाया तथा मनुष्य का धर्म से संबंध पुनः स्थापित किया।
.........
166