29 मई 2012 - 19:30

कूफ़ी अन्नान 25 मई को होला कस्बे में 100 से अधिक लोगों के जनसंहार के बाद दमिश्क़ की यात्रा पर पहुंचे हैं

राजधानी दिमश्क़ में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कूफी अन्नान ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति बश्शार असद से अपनी मुलाक़ात में निरीक्षक सैनिकों की तैनाती में राष्ट्र संघ के साथ सीरियाई सरकार के सहयोग की सरहना की। कूफ़ी अन्नान 25 मई को होला कस्बे में 100 से अधिक लोगों के जनसंहार के बाद दमिश्क़ की यात्रा पर पहुंचे हैं। अन्नान कहा कि सुरक्षा परिषद ने इस जनसंहार की जांच की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि मैंने सीरियाई सरकार को देखा कि वह स्वयं भी इस घटना की जांच का प्रबंध कर रही है जो उत्साह जनक है। कूफ़ी अन्नान से अपनी मुलाक़ात में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि उनका शांति योजना उसी स्थिति में सफल हो सकती है जब बाहर से हथियारों की तस्करी और आतंकवाद पर अंकुश लग जाए। ........166