सऊदी अरब के एक एक राजनेता फुआद इब्राहीम ने देश में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने अलआलम टीवी चैनल से बात करते हुए सऊदी अरब में मानवाधिकारों के हनन के बारे में कहा कि देश में व्यापक स्तर पर मानवाधिकार के हनन से संबंधित एमनेस्टी इंटरनेशनल की रिपोर्ट से इस देश में मानवाधिकार की विषम स्थिति का अनुमान लगाया जा सकता है। फ़ुआद इब्राहिम ने कहा कि कुछ यूरोपीय देश मध्यपूर्व में अपने हितों के दृष्टिगत सऊदी अरब में किये जाने वाले नरसंहार, हिंसा और सऊदी अरब के हजारों नागरिकों की गिरफ्तारियों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के नागरिक ऐसा देश चाहते हैं जिसमें क़ानून, न्याय और स्वतंत्रता हो किन्तु सऊद परिवार की शाही सरकार धर्म के नाम पर सऊदी अरब के नागरिकों को कुचल रही है। ज्ञात रहे कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी कर शाही शासन द्वारा सऊदी अरब के नागरिकों पर किये जाने वाली पाश्विक हिंसा की निंदा की है और कहा है कि शाही शासन सभी रेड लाइनें पार कर चुका है और देश में सुधार के लिए कोई ठोस क़दम उठाया नहीं गया है।.........166
27 मई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 318174
सऊदी अरब के एक एक राजनेता फुआद इब्राहीम ने देश में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में चेतावनी दी है.....