लाखों की संख्या में बहरैनी नागरिकों ने राजधानी मनामादी तथा अन्य नगरों में प्रदर्शन किए और सऊदी अरब में अपने देश के विलय की योजना कर जम कर विरोध किया। प्रदर्शनकर्ताओं ने पश्चिमी मनामा के एक राजमार्ग को बंद करके सऊदी अरब में बहरैन के विलय की योजना पर अपना विरोध जताया। प्रदर्शनकर्ता नारे लगाए रहे थे कि बहरैन इज़ नाट फ़ार सेल। बहरैनी जनता ने देश के राजा हमद बिन ईसा के विरोध में भी नारे लगाए। सितरा, नुवैदरात और बिलादुल क़दीम नगरों में भी इसी प्रकार के प्रदर्शन हुए जहां सऊदी सैनिकों की सहायता से बहरैनी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकर्ताओं पर आक्रमण किए और आंसू गैस की शेलिंग की। बहरैन के वरिष्ठ धार्मिक नेता शैख़ ईसा क़ासिम ने बल देकर कहा कि किसी भी देश के साथ बहरैन के गठजोड़ से पहले इस मुद्दे पर जनमत संग्रह कराया जाना चाहिए।........166
20 मई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 316568
लाखों की संख्या में बहरैनी नागरिकों ने राजधानी मनामादी तथा अन्य नगरों में प्रदर्शन किए और सऊदी अरब में अपने देश के विलय की योजना कर जम कर विरोध किया........