13 मई 2012 - 19:30

बहरैन में १४ फरवरी युवा संगठन ने इस देश से सभी नागरिकों से अपील की है कि वह बहरैन के सऊदी अरब में विलय के प्रस्ताव का विरोध करें।

बहरैन में १४ फरवरी युवा संगठन ने इस देश से सभी नागरिकों से अपील की है कि वह बहरैन के सऊदी अरब में विलय के प्रस्ताव का विरोध करें। इस संगठन ने एक बयान जारी करके देश की अखंडता पर बल देते हुए सभी बहरैनी नागरिकों से सऊदी अरब के इस धूर्ततापूर्ण प्रस्ताव के विरोध का आह्वान किया है। बयान में कहा गया है कि आले ख़लीफ़ा और आले सऊद बहरैन की जनता के विरुद्ध एकता का षडयंत्र रच रहे हैं। याद रहे सऊदी अरब और बहरैन की राजशाही सरकारें, बहरैन में सऊदी सैनिकों के अतिक्रमण का औचित्य दर्शाने के लिए बहरैन के सऊदी अरब में विलय की योजना पर काम कर रही हैं और फार्स की खाड़ी सहयोग परिषद ने सोमवार को इस विषय पर चर्चा की। .........166