बहैरन के अलवेफ़ाक़ संगठन ने बताया है कि आले ख़लीफ़ा सरकार की जेलों में कम से कम ५० बच्चे बंद हैं। अलवेफ़ाक़ संगठन के अधिकारी हादी मूसवी ने बहरैन की जनता पर आले ख़लीफ़ा सरकार के अत्याचारों की ओर संकेत करते हुए कहा कि बहैरन के सुरक्षा बलों ने १४ फरवरी से देश में क्रांति के आरंभ से लेकर अबतक २०० से अधिक बच्चों को गिरफ्तार किया है जिनमें से ५० अब भी जेलों में बंद हैं और इनमें से कई बच्चों को यातनाओं और यौन शोषण का शिकार होना पड़ा है। इस संगठन ने इसी प्रकार जनता से आहवान किया है कि वह प्रदर्शन करके बहरैन के मानवाधिकार केन्द्र के प्रमुख नबील रजब की गिरफ्तारी का विरोध कर। बहरैन में १४ फरवरी वर्ष २०११ से राजशाही सरकार के विरुद्ध आन्दोलन जारी है।
9 मई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 314247
बहैरन के अलवेफ़ाक़ संगठन ने बताया है कि आले ख़लीफ़ा सरकार की जेलों में कम से कम ५० बच्चे बंद हैं।