इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने बल दिया है कि ईरानी राष्ट्र विभिन्न वैज्ञानिक व आर्थिक क्षेत्रों में अथक प्रयास द्वारा, इस्लामी क्रांति और इस्लामी गणतंत्र ईरान के शत्रुओं को पछताने पर विवश कर देगा। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने गुरुवार को ईरान के उत्तरपूर्वी प्रान्त खुरासाने रज़वी की यात्रा के दौरान मशहद नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, क्षेत्रीय मुद्दों और शत्रुओं की परिस्थितियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि शत्रुओं की समस्या यह है कि वे ईरानी राष्ट्र और उसकी महानता से अनभिज्ञ हैं और उन्हें यह लगता है कि वह धमकी व अशिष्टता से ईरानी राष्ट्र के मनोबल को तोड़ा जा सकता है किंतु वह गलती कर रहे हैं। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने शत्रुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी राष्ट्र के साथ शत्रुता तुम्हें भारी पड़ेगी क्योंकि ईरानी राष्ट्र ने पिछले वर्षों के दौरान यह सिद्ध कर दिया है कि वह अपने शत्रुओं को पछताने पर विवश कर देता है।
9 मई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 314246
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने बल दिया है कि ईरानी राष्ट्र विभिन्न वैज्ञानिक व आर्थिक क्षेत्रों में अथक प्रयास द्वारा, इस्लामी क्रांति और इस्लामी गणतंत्र ईरान के शत्रुओं को पछताने पर विवश कर देगा।