इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग पर बल दिया है। विदेशमंत्री ने शनिवार को तेहरान में जापान के सांसद और सत्ताधारी पार्टी के वरिष्ठ नेता यूकियो हातोयामा से भेंट में कहा कि ईरान आईएईए के नियमों और एनपीटी के आधार पर परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग का इच्छुक है और ईरान की परमाणु गतिविधियां पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण हैं। विदेशमंत्री ने इसी प्रकार आशा प्रकट की है कि गुट पांच धन एक और ईरान के मध्य आगामी बैठक विश्वास बहाली हेतु पश्चिम के लिए एक अवसर होगी। इस भेंट में यूकियो हातोयामा ने भी गुट पांच धन एक की ईरान के साथ आगामी बैठक के महत्व पर बल देते हुए आशा प्रकट की है कि वार्ता के सहारे ईरान का परमाणु विषय हल हो जाएगा क्योंकि परमाणु ऊर्जा से शांतिपूर्ण लाभ उठाना सभी देशों का अधिकार है। इस से पूर्व विदेशमंत्री ने एक साक्षात्कार में कहा था कि ईरान बड़ी सरलता से पश्चिमी प्रतिबंधों से निपटने की क्षमता रखता है। उन्होंने कहा कि विश्व साम्राज्य के दबावों का सामना करने के तीस वर्ष के अनुभव के कारण ईरान के लिए पश्चिमी प्रतिबंधों से निपटना कोई कठिन काम नहीं है। ......166
7 अप्रैल 2012 - 19:30
समाचार कोड: 307355
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही ने परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण प्रयोग पर बल दिया है।