सीरिया की जनता ने विशाल रैली का आयोजन कर पुनः अपने देश के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन पर बल दिया है।समाचार टी वी चैनल अल आलम की रिपोर्ट के अनुसार इस विशाल रैली में भाग लेने वालों ने ज़ायोनी शासन एवं साम्राज्यवादी शक्तियों से मुक़ाबले पर ज़ोर दिया।रैली में भाग लेने वाले जन समूह ने अपने देश के आंतरिक मामलों में कुछ अरब एवं पश्चिमी देशों के हस्तक्षेप की निंदा की और षडयंत्रकारी शक्तियों से डटकर मुक़ाबला करने के लिए अपने देश की सरकार की प्रशंसा की तथा बश्शार असद के समर्थन में जमकर नारे बाज़ी की।इस रैली में भाग ले रहे एक सीरियाई सैनिक ने कहा कि इस रैली में भारी मात्रा में जनता की उपस्थिति तुर्की सरकार के लिए एक संदेश है कि जो उनके देश में उपद्रवियों का समर्थन कर रही है।.....166
7 अप्रैल 2012 - 19:30
समाचार कोड: 307348
सीरिया की जनता ने विशाल रैली का आयोजन कर पुनः अपने देश के राष्ट्रपति बश्शार असद के समर्थन पर बल दिया है....