16 मार्च 2012 - 20:30

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में दो कार बम धमाकों में २७ लोग मारे गये......

सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में दो कार बम धमाकों में २७ लोग मारे गये। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार को राजधानी दमिश्क़ में रेडियो व टीवी केन्द्र तथा नागरिक उड्डयन सूचना केन्द्र के निकट हुए दो कार बम विस्फोटों में कई नागरिकों और सुरक्षा कर्मियों सहित २७ लोग मारे गये और १०० से अधिक घायल हो गये। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल का घेराव कर लिया और पूरी राजधानी में सुरक्षा के उपाय कड़े करके जांच आरंभ कर दी है। सीरिया में सरकार द्वारा सुधार प्रक्रिया आरंभ किया जाने के बावजूद कुछ अरब व पश्चिमी देशों के समर्थन से आतंकवादी गुट इस देश में अशांति फैलाए हुए हैं जिसके दौरान वे आम नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। .......... 166