वरिष्ठ भारतीय पत्रकार व रेडियो तेहरान के दिल्ली संवाददाता मोहम्मह अहमद काज़मी की गिरफ़्तारी पर पूरे भारत में निंदा का क्रम जारी है। 6 मार्च को नई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहम्मद अहमद काज़मी को उस संदिग्ध व्यक्ति से संपर्क के आरोप में गिरफ़तार किया है जिसके बारे में भारतीय पुलिस का दावा है कि उसने इस्राईली कूटनयिक की पत्नी की कार पर मैग्नेटिक बम लगाया था। फ़ैज़ाबाद, इलाहाबाद, नौगांवा सादात, अमरोहा, हैदराबाद, मेरठ, मुज़्फ़्फ़र नगर, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कारगिल सहित देश के विभिन्न नगरों में प्रदर्शनों का क्रम जारी है। प्रदर्शनकारी इसी प्रकार श्री मोहम्मद अहमद काज़मी को तुरंत स्वतंत्र करने की मांग कर रहे हैं। इसी प्रकार भारत के वरिष्ठ पत्रकारों और प्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी को भारत ईरान संबंधों को खराब करने हेतु इस्राईली षडयन्त्र बताया है। प्रसिद्ध पत्रकार मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी के विरुद्ध तीस्ता सीतलवाड और महेशभट्ट विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बयान दिये तथा इसे इस्राईली षडयंत्र और भारत सरकार पर दबाव का परिणाम बताया है। मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी के विरूद्ध भारत की ७१ जानी मानी हस्तियों ने हस्ताक्षर अभियान आरंभ किया है जबकि दिल्ली में सोमवार को कैंडल मार्च भी निकाली गयी। रेडियो तेहरान के रिपोर्टर और भारत के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अहमद काज़मी की गिरफ्तारी के विरुद्ध पूरे भारत में जारी प्रदर्शनों और विरोध के मध्य, उनकी गिरफ्तारी की ख़बर को दिन भर दोहराने वाले भारत के ख़बरिया टीवी चैनल, गिरफ्तारी के विरोध में जारी प्रदर्शनों और प्रयासों पर मौन धारण किये हैं। इसी मध्य समाचारों के अनुसार इस्राईल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार भारत के गृहमंत्री से मिल कर इस्राईली दूतावास पर आक्रमण पर चर्चा करने वाले हैं। .......166
12 मार्च 2012 - 20:30
समाचार कोड: 302303
वरिष्ठ भारतीय पत्रकार व रेडियो तेहरान के दिल्ली संवाददाता मोहम्मह अहमद काज़मी की गिरफ़्तारी पर पूरे भारत में निंदा का क्रम जारी है......