भारत में इस्राईली दूतावास की कार पर 13 फरवरी को हुए बम आक्रमण के मामले में तीन सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के हिन्दी रेडियो के लिए रिपोर्टिंग करने वाले मोहम्मद अहमद काज़मी को गिरफ्तार कर लिया। मोहम्मद अहमद काज़मी पर आरोप है कि उन्होंने आक्रमणकारी से सहयोग किया है। १३ फरवरी को हुए बम आक्रमण में एक इस्राईली कर्मचारी घायल हुई थी जिसके तत्काल बाद इस्राईल ने ईरान पर आरोप लगा दिया था जिसका ईरान ने कड़ाई से खंडन किया था। भारत व ईरान के मध्य बढ़ते संबंधों और भारत द्वारा अमरीका व युरोपीय तेल प्रतिबंधों को स्वीकार न किये जाने के बाद बहुत से टीकाकार भारत व ईरान के संबंधों को ख़राब करने के लिए इस्राईली षडयंत्र की आशंका जता रहे थे। अहमद काज़मी रेडियो तेहरान की हिन्दी सेवा के लिए रिपोर्टिंग करते हैं और मीडिया स्टार न्यूज़ साइट के चीफ एडिटर हैं। मोहम्मद अहमद काज़मी भारत के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं और वे विभिन्न भारतीय संचार माध्यमों के लिए इराक़, कुवैत सहित कई देशों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। हालिया दिनों में वे भारतीय पत्रकारों के साथ सीरिया गये थे जहां से वापसी पर उन्होंने विभिन्न आलेखों में सीरिया के संदर्भ में इस्राईल व अमरीका के षडयन्त्रों पर प्रकाश डाला था। इस्राईल, दिल्ली आक्रमण के बाद से ही भारत सरकार पर विभिन्न मार्गों से ईरान का नाम लेने का दबाव डाल रहा है। .........166
6 मार्च 2012 - 20:30
समाचार कोड: 301181
भारत में इस्राईली दूतावास की कार पर 13 फरवरी को हुए बम आक्रमण के मामले में तीन सप्ताह बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के हिन्दी रेडियो के लिए रिपोर्टिंग करने वाले मोहम्मद अहमद काज़मी को गिरफ्तार कर लिया.........