सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए वहां पर अशांति फैलाने वाले तत्वों का समर्थन किया है। सऊदी अरब के विदेशमंत्री सऊद अलफैसल ने टयूनीशिया में होने वाली एक कांफ्रेन्स में कहा कि सीरिया संकट के समाधान के लिए अब कोई मार्ग नहीं है किन्तु यह कि बश्शार असद सत्ता को स्वेच्छा से या बल पूर्वक दूसरों को सौंप दें। साथ ही सऊद अलफैसल ने सीरिया की स्थिति को ख़तरनाक बताया और कहा कि दूसरे देश सीरिया की सरकार से लड़ने के लिए विद्रोहियों को हथियार दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका की विदेशमंत्री, युरोपीय देशों के प्रतिनिधियों और अरब संघ के विदेशमंत्रियों ने टयूनीशिया में होने वाली कांफ्रेन्स में भाग लिया था जबकि चीन और रूस इस कांफ्रेन्स में भाग नहीं लिया। टीकाकारों का मानना है कि टयूनीशिया में यह कांफ्रेन्स सीरिया मामले के शांतिपूर्ण समाधान के लिए नहीं हुई थी बल्कि इसका उद्देश्य बश्शार असद की सरकार पर दबाव डालने के मार्गों की समीक्षा करना था। साथ ही कुछ दूसरे टीकाकारों का मानना है कि अमेरिका, इस्राईल और क्षेत्र के कुछ अरब देशों के हस्तक्षेप के कारण ही सीरिया में अशांति व्याप्त है और यदि ये देश तथा ज़ायोनी शासन सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना बंद कर दें तो इस देश के आंतरिक संकट का समाधान हो जायेगा पंरतु वे प्रतिरोध की पंक्ति में दराड़ उत्पन्न करने और इस्राईल की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप कर रहे हैं तथा विद्रोहियों के लिए आधुनिकतम हथियार भेज रहे हैं .........166
24 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298826
सऊदी अरब के विदेशमंत्री ने सीरिया के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हुए वहां पर अशांति फैलाने वाले तत्वों का समर्थन किया है......