24 फ़रवरी 2012 - 20:30

ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया है कि कई देश, तेल ख़रीदने के लिए ईरान से वार्ता कर रहे हैं.......

ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया है कि कई देश, तेल ख़रीदने के लिए ईरान से वार्ता कर रहे हैं।अहमद क़लए बानी ने बुधवार को दक्षिणी ईरान के असलूये नगर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान का तेल ख़रीदने के संबंध में कुछ देशों के साथ वार्ता पूरी हो चुकी है जबकि कुछ अन्य देशों के साथ वार्ता हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले छः महीनों में ईरान के तेल पर प्रतिबंध लगाने के युरोपीय संघ के निर्णय के बाद ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने घोषणा की है कि यदि कोई कंपनी ईरान से तेल ख़रीदना चाहती है तो उसे दो से पांच वर्षों का समझौता करना होगा अन्यथा समझौते पर पुनर्विचार किया जाएगा......166