इस्राईली शासन की धमकियों के सम्बंध में लेबनान के अधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस संदर्भ में लेबनान के इस्लामी प्रतिरोधक गुट हिज़बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि जब तक हिज़बुल्लाह जीवित है ज़ायोनी शासन लेबनान की ओर आंखे उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता।शुक्रवार को हिज़बुल्लाह के कमांडरों तथा नेताओं की याद में आयोजित हुए सम्मेलन में सैयद हसन नसरल्लाह ने अपने भाषण में उल्लेख किया कि हिज़बुल्लाह ने दक्षिण लेबनान में अनेक बार जायोनी शासन को पराजय का मज़ा चखाया है और इस क्षेत्र में शांति स्थापित की है।हसन नसरल्लाह ने ज़ायोनी शासन की हालिया धमकियो की ओर संकेत करते हुए कहा कि हम इस्राईल की धमकियों से ज़रा भी नहीं डरते और यह धमकियां हमारे विश्वास को नहीं डिगा सकतीं।नसरल्लाह ने कहा कि पूर्व में कि जब इस्लामी प्रतिरोध के पास इतनी बड़ी संख्या में सदस्य और शस्त्र नहीं थे, और दूसरी ओर तथाकथित शारुन एवं राबीन जैसे महान जनरल थे हम इस्राईल से नहीं डरे, और आज जब हम अधिकतम सशक्त हैं किस प्रकार इन घुड़कियों से डर जायेंगे?जायोनी शासन निरतंर लेबनान की हवाई, जल तथा थल सीमा का उल्लंघन करके इस देश को धमकाने का प्रयास करता रहता है।ज़ायोनी शासन ने लेबनान के कुछ भूभाग पर अतिग्रहण कर रखा है और निरतंर क्षेत्र के देशो को युद्ध की धमकियां देता रहता है। इससे इस शासन की अतिवादी एवं अत्याचारी नीतियों से पर्दा उठ गया है।जिस विषय ने क्षेत्र में ज़ायोनी शासन की समस्त योजनाओं पर पानी फेर दिया वह जनता का प्रतिरोध है, तथा पिछले कुछ वर्षों में एक के बाद एक पराजय से यह शासन बौखलाया हुआ है।ज़ायोनी शासन तथा पश्चिमी देश कि जो इस शासन का समर्थन करते हैं वह अपनी साम्राजयवादी नीतियों की प्राप्ति में हिज़बुल्लाह को सबसे बड़ी रुकावट समझते हैं।ज़ायोनी शासन और उसके समर्थक लेबनानी जनता को डरा धमका कर तथा इस देश में सांप्रदायिकता फैलाकर इस्लामी प्रतिरोध को कमज़ोर करना चाहते हैं। किन्तु लेबनानी जनता ने अनेक बार इन षडयंत्रो पर पानी फेर कर यह सिद्ध कर दिया है कि वह पूरी तरह से जागरुक है।(एरिब हिन्दी के धन्यवाद के साथ)..........166
24 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298823
इस्राईली शासन की धमकियों के सम्बंध में लेबनान के अधिकारियों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.....