सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में आले सऊद शासन के विरुद्ध प्रदर्शनों का सिलसिला जारी हैं। प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार अल-क़तीफ़ में जनता ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर प्रदर्शन करके आले सऊद सरकार को आतंकवादी कहा। रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने आले सऊद के प्रायोजित आतंकवाद और जनता के दमन की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शनकारी, नारे लगाते हुए सऊदी शासकों और गृहमंत्री नायफ़ बिन अब्दुलअज़ीज़ को आतंकवादी कहा। प्रदर्शनकारियों ने इसी के साथ उन सभी राजनीतिक बंदियों को तत्काल स्वतंत्र करने की मांग की जिन्हें कई वर्षों से बिना किसी क़ानूनी प्रक्रिया के जेलों में बंद रखा गया है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने बहरैन का झंडा भी उठा रखा था। .........166
22 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298384
सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्रों में आले सऊद शासकों के विरुद्ध प्रदर्शन जारी हैं......