22 फ़रवरी 2012 - 20:30

अफ़ग़ानिस्तान में क़ुरआने मजीद की अवमानना के विरुद्ध जन प्रदर्शनों का क्रम जारी है और प्रदर्शनकारियों पर अमरीकी सैनिकों की फायरिंग में कई लोग हताहत हुए हैं.....

अफ़ग़ानिस्तान में क़ुरआने मजीद की अवमानना के विरुद्ध जन प्रदर्शनों का क्रम जारी है और प्रदर्शनकारियों पर अमरीकी सैनिकों की फायरिंग में कई लोग हताहत हुए हैं। जिसके बाद एक अफ़ग़ान सैनिक ने अमरीकी सैनिकों पर फायरिंग कर दी जिससे दो अमरीकी सैनिक मारे गये। काबुल से प्राप्त समाचारों के अनुसार क़ुरआने मजीद की अवमानना के विरुद्ध राजधानी सहित पूरे देश में अफ़ग़ान जनता के प्रदर्शन गुरुवार को भी जारी रहे। इस रिपोर्ट के अनुसार मेहतर लाम और बगराम में आक्रोशित जनता ने गुरुवार को निरंतर तीसरे दिन क़ुरआने मजीद की अवमानना के विरुद्ध प्रदर्शन किये। प्रदर्शनकारियों पर अमरीकी सैनिकों की फायरिंग में कम से कम चार लोग मारे गये और कई घायल हो गये। इसी मध्य प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान में एक अफ़ग़ान सैनिक ने अमरीकी सैनिकों पर फायरिंग कर दी जिससे दो अमरीकी सैनिक घटनास्थल पर ही मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गये। अमरीकी सैनिकों द्वारा क़ुरआने मजीद की अवमानना के विरुद्ध प्रदर्शनों में गत ४८ घंटों के दौरान कम से कम १२ लोग मारे जा चुके हैं जबकि अमरीकी सैनिकों के हाथों एक अफ़ग़ान सैनिक भी मार गया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार की रात बगराम हवाई छावनी में अमरीका और नेटो के सैनिकों ने क़ुरआने मजीद की अवमानना की और इस पवित्र ग्रंथ को जला दिया जिसके बाद पूरे अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन आरंभ हो गये। प्राप्त समाचारों के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति बाराक ओबामा ने अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करज़ई को एक पत्र भेजकर इस विषय में क्षमा याचना की है।.........166