22 फ़रवरी 2012 - 20:30

इराक़ की राजधानी बग़दाद में क्रमबद्ध विस्फोटों में कम से कम ६० लोग हताहत और २०० से अधिक लोग घायल हो गये........

इराक़ की राजधानी बग़दाद में क्रमबद्ध विस्फोटों में कम से कम ६० लोग हताहत और २०० से अधिक लोग घायल हो गये। बग़दाद से प्राप्त समाचारों के अनुसार गुरुवार को काज़मैन, अलबेयाअ, अलमन्सूरा, अलमआमिल, अलकरादा और अद्दुजैल सहित बग़दाद के विभिन्न क्षेत्रों में कार बम के १३ विस्फोट हुए। इराक़ी सूत्रों के अनुसार इन विस्फोटों में कम से कम ६० लोग हताहत और २०० से अधिक लोग घायल हो गये। इसी के साथ दियालया, करकूक और बाबिल में भी कार बम के कई विस्फोट हुए जिनमें तीस लोग हताहत तथा घायल हो गये। इसी प्रकार फल्लूजा में भी आतंकवादियों ने एक पुलिसकर्मी के घर में बम विस्फोट किया जिसमें चार लोग घायल हो गये। दूसरी ओर इराक़ी सुरक्षा अधिकारियों ने नैनवा, दियालया और अलअंबार में भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और बम बरामद किये हैं। इराक़ी गृहमंत्रालय के अनुसार बग़दाद के सद्र सिटी क्षेत्र में बम और विस्फोटक पदार्थों से भरे तीन बड़े थैले मिले हैं। इराक़ी नेताओं का कहना है कि अमरीका और क्षेत्र के कुछ अरब देश इराक़ में अशांति फैलाना चाहते हैं और इस उद्देश्य के लिए आतंकवादियों का समर्थन करते हैं और उन्हें शस्त्र और गोला बारूद और धन देते हैं। .......166