पूर्वी ईरान में आतंकवादी गुट जुंदुल्लाह के चार आतंकवादी मारे गए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार सीस्तान व बलोचिस्तान प्रांत में पुलिस के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी गुट जुंदुल्लाह के चार सदस्य मारे गए हैं। इस झड़प में एक सुरक्षाकर्मी भी शहीद हो गया। ज्ञात रहे कि इस आतंकवादी गुट को अमरीका का समर्थन प्राप्त है और जुंदुल्लाह के आतंकवादी पाकिस्तानी सीमा से ईरान में प्रवेश करके विध्वंस कार्यवाहियां करते हैं। ईरानी सुरक्षा बलों ने वर्ष 2010 में इस आतंकवादी गुट के मुखिया अब्दुलमालिक रीगी को गिरफ़्तार कर लिया था और उस पर मुक़द्दमा चलाए जाने के बाद उसे मृत्युदंड दे दिया गया था किंतु अमरीका के समर्थन से यह आतंकवादी गुट अब भी अपनी कार्यवाहियां जारी रखे हुए है।........166
21 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 298178
पूर्वी ईरान में आतंकवादी गुट जुंदुल्लाह के चार आतंकवादी मारे गए हैं......