20 फ़रवरी 2012 - 20:30

विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने अपने ओमानी समकक्ष यूसुफ़ बिन अलवी से भेंट में ईरान की क्षेत्र में विकास व स्थिरता तथा शांति में सहायता करने पर आधारित नीति की ओर संकेत करते हुए कहा .........

इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री ने अपने ओमानी समकक्ष से तेहरान में भेंट में कहा कि क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विशेष परिस्थिति व तेज़ी से हो रहे परिवर्तनों के कारण दोनों मित्र देशों को निरंतर एक दूसरे से विचार विमर्श करते रहना चाहिए। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार विदेश मंत्री अली अकबर सालेही ने अपने ओमानी समकक्ष यूसुफ़ बिन अलवी से भेंट में ईरान की क्षेत्र में विकास व स्थिरता तथा शांति में सहायता करने पर आधारित नीति की ओर संकेत करते हुए कहा कि एक शक्तिशाली देश के रूप में ईरान क्षेत्र में शांति, स्थिरता व सुरक्षा को सुदृढ़ करने का इच्छुक है। उन्होंने हुर्मुज़ जलडमरू मध्य के संबंध में कहा कि हम विश्व की नाड़ी के रूप में हुर्मुज़ जलडमरू मध्य की सुरक्षा की आपूर्ति पर बल देते हैं। विदेश मंत्री ने प्रतिबंधों, दबावों व एकपक्षीय कार्यवाहियों, परमाणु मुद्दे और गुट पांच धन एक के साथ वार्ता के विषय पर कहा कि योरोपीय देशों के साथ संबंधों में विस्तार इस्लामी गणतंत्र ईरान की विदेश नीति की प्राथमिकताओं में है किन्तु इसके साथ ही हम एनपीटी के परिप्रेक्ष्य में अपने अधिकारों की प्राप्ति पर बल देते हैं। ओमान के विदेश मंत्री यूसुफ़ बिन अलवी ने भी इस यात्रा तको क्षेत्र की स्थिरता, शांति व सुरक्षा में सहायता करने व द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार व विचार विमर्श के लिए उचित अवसर बताया। ...........166