इराक़ की राजधानी बग़दाद, बाक़ूबा औरा सामर्रा नगरों में फ़ायरिंग व बम आक्रमणों में कम से कम 22 व्यक्ति हताहत और अनेक घायल हुए हैं। इराक़ के सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल बग़दाद पुलिस अकैडमी के प्रवेश द्वार पर कार बम के विस्फोट में 15 व्यक्ति हताहत और 21 अन्य घायल हुए हैं।दूसरी ओर बग़दाद से 63 किलोमीटर उत्तर में स्थित बाक़ूबा नगर में बंदूक़धारियों ने कल 4 व्यक्तियों को हताहत कर दिया। इसी प्रकार कल उत्तरी बाक़ूबा में स्थित अबु ख़ामिस क़स्बे में बंदूक़धारियों ने पुलिस चौकी पर फ़ायरिंग की जिसमें 3 व्यक्ति हताहत हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार बग़दाद से 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित सामर्रा नगर के निकट सड़क किनारे लगे बम के विस्फोट में 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। ज्ञात रहे इराक़ में आतंकवादी आए दिन इस प्रकार के आक्रमण करते रहते हैं जिनका लक्ष्य इराक़ी सरकार को कमज़ोर करना और वहां अस्थिरता लाना है। इन आतंकवादियों को पश्चिम तथा कुछ अरब देशों का समर्थन प्राप्त हैं।.........166
19 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 297732
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल बग़दाद पुलिस अकैडमी के प्रवेश द्वार पर कार बम के विस्फोट में 15 व्यक्ति हताहत और 21 अन्य घायल हुए हैं......