16 फ़रवरी 2012 - 20:30

सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि पश्चिमी देशों, अमरीका, कुछ अरब देशों तथा इस्राईल की ओर से बार-बार यही रट सुनाई देती है कि राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार गिराने के अतिरिक्त सीरिया के संकट का कोई और समाधान नहीं .....

हिज़्बुल्लाह लेबनान के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा है कि अमरीका, इस्राईल, कुछ अरब देश तथा अलक़ायदा संगठन अपनी मिलीभगत से सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद को अपदस्थ करना चाहते हैं। सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि पश्चिमी देशों, अमरीका, कुछ अरब देशों तथा इस्राईल की ओर से बार-बार यही रट सुनाई देती है कि राष्ट्रपति बश्शार असद की सरकार गिराने के अतिरिक्त सीरिया के संकट का कोई और समाधान नहीं है।बृहस्पतिवार को बैरूत में वीडियो कान्फ़्रेन्स के माध्यम से एक सभा को संबोधित करते हुए सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि सीरिया में बश्शार असद सरकार की जगह विरोधियों की सरकार बनेगी तो इससे इस्राईल का लाभ होगा क्योंकि इन विरोधियों को अमरीका और उन अरब सरकारों का समर्थन प्राप्त है जिनका इतिहास सबके सामने है। उन्होंने कहा कि इस्राईल यह समझता है कि सीरिया में बनने वाली कोई भी नई सरकार उसके लिए बश्शार असद सरकार से बेहतर होगी।सैयद हसन नसरुल्लाह ने दमिश्क़ सरकार के साथ हिज़्बुल्लाह संगठन के महत्वपूर्ण संबंधों का हवाला दिया और आशा जताई कि सीरिया की सरकार सफलता के साथ राजनैतिक एवं आर्थिक सुधारों को लागू करेगी और पश्चिम के कुप्रयासों को परिणामहीन बना देगी।..........166