16 फ़रवरी 2012 - 20:30

तीनों देश राष्ट्रीय स्वाधीनता, स्वतंत्रता, एकता और आंतरिक सुरक्षा के सम्मान को सुनिश्चित बनाएंगे और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचते हुए आपसी सम्मान पर ध्यान देंगे।

ईरान, पाकिस्तान, अफ़ग़ानिस्तान शिखर सम्मेलन का घोषणापत्र जारी कर दिया गया। घोषणापत्र में तीनों राष्ट्रध्यक्षों ने आपसी सहयोग को प्रभावी रूप में बढ़ावा देने पर बल दिया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि पिछले शिखर सम्मेलनों में तय पाने पाले मामलों के व्यवहारीकरण को सुनिश्चित किया जाएगा। तीनों देश राष्ट्रीय स्वाधीनता, स्वतंत्रता, एकता और आंतरिक सुरक्षा के सम्मान को सुनिश्चित बनाएंगे और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप से बचते हुए आपसी सम्मान पर ध्यान देंगे। घोषणा पत्र में कहा गया है कि तीनों देश अपनी सीमाएं किसी दूसरे के विरुद्ध प्रयोग नहीं होने देंगे। घोषणापत्र में गैस पाइपलाइन परियोजना पर किसी बाहरी दबाव पर ध्यान न देने का संकल्प दोहराया गया है। ज्ञात रहे कि क्षेत्रीय सहयोग और स्थिरता के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान का शिखर सम्मेलन इस्लामाबाद में आयोजित हुआ। इस सम्मेलन की मेज़बानी राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने की। सम्मेलन में भाग लेने के लिए इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति एक बड़े प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद पहुंचे जबकि अफ़ग़ान राष्ट्रपति हामिद करज़ई भी अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्लामाबाद गए। सम्मेलन में तीनों देशों के विदेश, वित्त, रक्षा एवं गृह मंत्रालयों के उच्च अधिकारी भी उपस्थित हुए।सम्मेलन के अवसर पर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी ने ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर महमूद अहमदीनेजाद को आश्वासन दिलाया कि यदि अमरीका ईरान पर आक्रमण करता है तो पाकिस्तान उसका साथ नहीं देगा और न ही उसे कोई अड्डा उपलब्ध कराएगा। 166