प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने एक बयान जारी करके बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार को सचेत किया है कि मानवाधिकारों के हनन को समाप्त किया जाए। उन्होंने कहा है कि बहरैनी अधिकारियों को अपने देश में जनता के प्रदर्शनों और मानवाधिकारों के हनन पर होने वाली आपत्तियों पर ध्यान देना चाहिए। बान की मून ने कहा है कि बहरैन में शांति स्थापना का एकमात्र मार्ग यह है कि सरकार, अपने विरोधियों के साथ वार्ता करे। संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने कहा है कि सरकार को, बहरैनी जनता की सभी उचित व क़ानूनी मांगों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आले ख़लीफ़ा सरकार से यह मांग भी की है कि वह बहरैन में मानवाधिकार की जांच करने वाले आयोग की रिपोर्ट पर ध्यान दे और हिंसा का क्रम बंद करने के लिए आवश्यक क़दम उठाए। बहरैन में मानवाधिकार की जांच करने वाले आयोग ने 23 नवम्बर वर्ष 2011 को अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बहरैन के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनों को कुचलने में बहुत अधिक हिंसा से काम लिया है। ..........166
15 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 297019
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने एक बयान जारी करके बहरैन की आले ख़लीफ़ा सरकार को सचेत किया है कि मानवाधिकारों के हनन को समाप्त किया जाए