ईरान ने तेहरान के रिसर्च रिएक्टर में पहला देशी ईंधन छड़ लगा दिया है और राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने इस नयी परमाणु उपलब्धि का अनावरण किया। इस्लामी गणतंत्र ईरान की परमाणु संस्था के अनुसार बीस प्रतिशत संवर्धित ईंधन राड्स को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के निरीक्षण में इस्फहान के परमाणु प्रतिष्ठान में बनाया और फिर तेहरान के परमाणु रिसर्च प्रतिष्ठान में पहुंचाया गया। तेहरान रिएक्टर में परमाणु ईंधन लोड करके ईरान ने परमाणु ईंधन चक्र को पूरा करने की दिशा में अंतिम क़दम उठा लिया। मंगलवार को इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में ईरान के विदेशमंत्री अली अकबर सालेही और ईरान की परमाणु संस्था के प्रमुख फरीदून अब्बासी भी उपस्थित थे। इसी मध्य ईरान की परमाणु संस्था के प्रमुख फरीदून अब्बासी ने कहा है कि तेहरान अगले वर्ष यलो केक का उत्पादन आरंभ कर देगा। फ़रीदून अब्बासी ने बुधवार को कहा है कि नयी पीढ़ी के सेंट्रीफ्यूज नतन्ज़ परमाणु प्रतिष्ठान में लोड और सक्रिय कर दिये गये हैं। ........166
19 मार्च 2011 - 20:30
समाचार कोड: 296832
ईरान ने तेहरान के रिसर्च रिएक्टर में पहला देशी ईंधन छड़ लगा दिया है और राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने इस नयी परमाणु उपलब्धि का अनावरण किया.....