आज 12 फ़रवरी को मौलाना हैदर महदी (र.अ.) की पहली बरसी की मजलिस को इमामबाड़ा ग़ुफ़रॉन मआब में मशहूर आलिमे दीन और मदरस-ए-नाज़मिया के सरपरस्त मौलाना हमीदुल हसन साहब ने सम्बोधित किया। उन्होने मौलाना हैदर महदी (र.अ.) के संक्षिप्त जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि मरहूम ने मदरस-ए-जामिया तुज़्ज़हरा की नीव रखकर हमारी बच्चियों पर बहुत बड़ा एहसान किया है क्योंकि शायद इससे पहले हिन्दुस्तान में लड़कियों की आला दीनी तालीम का कोई इन्तेज़ाम नहीं था और मरहूम ने इस कमी को शिद्दत से महसूस करते हुए लखनऊ में जामिया तुज़्ज़हरा के नाम से पहला मदरसा क़ाएम किया, जोकि बहुत ही कठिन और क़ाबिले तारीफ़ काम है। ..........166
11 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 296177
मौलाना हैदर महदी ने लखनऊ में जामिया तुज़्ज़हरा के नाम से पहला मदरसा क़ाएम किया, जोकि बहुत ही कठिन और क़ाबिले तारीफ़ काम है....