6 फ़रवरी 2012 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि वह एसी हर प्रकार की वार्ता का स्वागत करता जिसमें परस्पर सहयोग और सहमित के वातावरण को बल प्रदान किया जाए।

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने कहा है कि वह एसी हर प्रकार की वार्ता का स्वागत करता जिसमें परस्पर सहयोग और सहमित के वातावरण को बल प्रदान किया जाए। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता रामीन मेहमान परस्त ने मंगलवार को साप्ताहिक प्रेस कान्फ्रेंस में आईएईए के वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल की ईरान यात्रा के परिणाम के बारे में कहा कि एजेन्सी के प्रतिनिधिमंडल से भेंट में इस बात पर सहमित हुई है कि वार्ता की प्रक्रिया जारी रहेगी। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि आईएईए के साथ ईरान का पारदर्शी सहयोग जारी है और यह स्थिति ईरान की परमाणु गतिविधियों के बारे में आईएईए की जानकारियों में वृद्धि करने के साथ साथ इस क्षेत्र में ईरान के अधिकारों को भी सुनिश्चित बना सकती है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने अमरीका और युरोप की ओर से लागू किये गये नये प्रतिबंधों के बारे में कहा कि अमरीका और पश्चिमी देश जिस प्रकार के प्रतिबंध लगा रहे हैं वह ईरान के लिए कोई नयी चीज़ नहीं है। विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दो देश ईरान पर दबाव डालने के लिए अमरीका और युरोपीय देशों का साथ दे रहे हैं वे अपने राष्ट्रीय हितों को अमरीका के अवैध हितों की भेंट चढ़ा रहे हैं।

.......

166