4 फ़रवरी 2012 - 20:30

मिस्र से इस्राईल के लिए निर्यात की जाने वाली गैस की पाइप लाइन में बम विस्फोट हुआ है....

मिस्र से इस्राईल के लिए निर्यात की जाने वाली गैस की पाइप लाइन में बम विस्फोट हुआ है।प्रेस टीवी के अनुसार यह विस्फोट कुछ घंटों पूर्व हुआ जो गत १२ महीनों के दौरान इस गैस पाइप लाइन पर बारहवां आक्रमण है। मिस्र में पूर्व तानाशाह हुस्नी मुबारक की सरकार अत्यन्त सस्ते दामों पर इस्राईल को गैस निर्यात करती थी और हुस्नी मुबारक के पतन के बाद मिस्र की जनता इस्राईल के लिए गैस निर्यात बंद किये जाने की मांग कर रही है। इस्राईल को अत्यन्त सस्ती गैस देने के मामले पर मिस्र के कई पूर्व मंत्रियों और अधिकारियों पर मुक़द्दमा भी चलाया गया है। इस्राईल बिजली उत्पादन के लिए मिस्र से निर्यात की जाने वाली गैस पर अत्याधिक निर्भर है। ..........166