वरिष्ठ नेता ने कहा है कि किसी भी प्रकार का दबाव और हथकंडा इस्लामी क्रांति को घुटने टेकने पर विवश नहीं कर सका है।आज तेहरान की केंद्रीय नमाज़ जुमा इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई की इमामत में अदा की गई। नमाज़े जुमा में उपस्थित दसियों लाख लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस्लमी क्रांति ने ईरानी राष्ट्र पर थोपे गए दबाव व हीन भावना को समाप्त करके जनता को राष्ट्रीय गौरव व स्वतंत्रता का उपहार दिया। उन्होंने इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद से ईरान की प्रगति एवं विकास की ओर संकेत करते हुए कहा कि गत तीन दशकों में ईरानी राष्ट्र ने थोपे गए आठ वर्षीय युद्ध, प्रतिबंध व आतंकवाद जैसी चुनौतियों को विफल बना दिया और इनमें से कोई भी चुनौती इस्लामी क्रांति को घुटने टेकने पर विवश करने में सफल नहीं हो सकी। उन्होंने इसी प्रकार ईरान के विरुद्ध अमरीकी प्रतिबंधों में वृद्धि की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका के प्रतिबंध इस देश की असहायता एवं तर्कसंगत बातों के अभाव को दर्शाते हैं क्योंकि क्षेत्र में अमरीका ज़ोर-ज़बरदस्ती और रक्तपात के अतिरिक्त कुछ नहीं कर रहा है। इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता ने इसी प्रकार ईरान के आगामी संसदीय चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि जो बात, शत्रु के समक्ष ईरानी राष्ट्र के वैभव को सिद्ध एवं उसे भयभीत करती है वह चुनाव में जनता की भारी उपस्थिति है। आयतुल्लाहिल उज़मा ख़ामेनेई ने क्षेत्रीय परिवर्तनों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ट्यूनीशिया, मिस्र व लीबिया सहित क्षेत्र की सफल क्रांतियों के दौरान ही जनता के क्रांतिकारी आंदोलन सफल हुए और एक महान आंदोलन आरंभ हुआ कि जो बड़ी शुभ घटना है। उन्होंने इसी प्रकार अरब देशों में जनता की क्रांतियों को उनके मार्ग से हटाने के पश्चिम के हर प्रकार के षड्यंत्रों की ओर से सचेत करते हुए कहा कि क्षेत्र में गिरने वाली सभी सरकारों के बीच मुख्य समानता यह थी कि उनका व्यवहार धर्म विरोधी था, वे पश्चिम की पिट्ठू थीं, ज़ायोनियों से सहयोग करती थीं और फ़िलिस्तीन समस्या के संबंध में विश्वासघात कर रही थीं ......166
आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेईः
कोई भी हथकंडा इस्लामी क्रांति को घुटने टेकने पर विवश नहीं कर सकता
3 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 294586
वरिष्ठ नेता ने कहा है कि किसी भी प्रकार का दबाव और हथकंडा इस्लामी क्रांति को घुटने टेकने पर विवश नहीं कर सका है......