कर्बला के शहीदों के चेहलुम के दिन अर्थात 20 सफ़र को नई दिल्ली के ज़ोर बाग़ स्थित कर्बला शाहेमरदां में अज़ादारों पर हुए पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए ग्लोबल इन्टीग्रेशन एण्ड पीस फ़ाउन्डेशन ने लाठी चार्ज के दोषी पुलिस कर्मियों को तुरन्त निलम्बित करने की मांग की है। फ़ाउन्डेशन के विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष साबिर अब्बास एडवोकेट ने कहा कि चेहलुम के दिन हुए लाठी चार्ज में औरतों, बच्चों व अज़ादारों को काफ़ी चोटें आई हैं। उन्होने आरोप लगाया कि दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्णय को सरकार लागू नहीं करा रही है। बैठक में वक्ताओं ने प्रधानमंत्री व यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गाँधी से इस सम्बंध में हस्तक्षेप कर दोषी पुलिस कर्मियों को तुरन्त निलम्बित कर प्रकरण को शीघ्र सुलझाने की मांग की। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस प्रकरण को शीघ्र ही नहीं सुलझाया तो संगठन पूरे देश में विरोध करेगा और जनता को शीला दीक्षित की मुस्लिम विरोधी सरकार की सच्चाई से अवगत कराएगा। ध्यान रहे की पिछले दिनों इस प्रकरण के सम्बंध में मौलाना कल्बे जवाद नक़वी ने दिल्ली में हज़ारों लोगों के साथ विशाल प्रदर्शन किया था और घटना की सख़्त निन्दा करते हुए न्याय की मांग की थी। .....166
1 फ़रवरी 2012 - 20:30
समाचार कोड: 294273
कर्बला के शहीदों के चेहलुम के दिन अर्थात 20 सफ़र को नई दिल्ली के ज़ोर बाग़ स्थित कर्बला शाहेमरदां में अज़ादारों पर हुए पुलिस के बर्बर लाठी चार्ज की निन्दा .........