30 जनवरी 2012 - 20:30

ईरान व पाकिस्तान के मध्य गैस पाइप लाइन पर वार्ता के लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल तेहरान के लिए रवाना हो गया है.......

ईरान व पाकिस्तान के मध्य गैस पाइप लाइन पर वार्ता के लिए पाकिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल तेहरान के लिए रवाना हो गया है। यह वार्ता दो दिनों तक जारी रहेगी। पाकिस्तान का प्रतिनिधिमंडल उप तेल व गैस मंत्री हामिद अस़ग़र कर रहे हैं। हालिया दिनों में पाकिस्तान में गैस का संकट जन प्रदर्शनों का कारण बना है। पाकिस्तान की जनता का विचार है कि यह देश ईरान जैसे अपने पड़ोसियों से गैस लेकर, देश में गैस के संकट को समाप्त कर सकता है। पाकिस्तान ने ईरान के साथ गैस पाइप लाइन के समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं और ईरान ने पाकिस्तानी सीमा तक पाइप लाइन बिछा भी दी है। अमरीका पाकिस्तान से मांग कर रहा है कि वह ईरान के साथ गैस समझौते को आगे न बढ़ाए।

.........

166