अरब संघ के हालिया निर्णय के विरुद्ध सीरिया की जनता ने व्यापक प्रदर्शन किए हैं।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तरतूस प्रांत के बहर नगर के हज़ारों लोगों ने सीरिया के विरुद्ध अरब संघ की सीरिया विरोधी कार्यवाहियों की आलोचना की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय एकता पर बल देते हुए राष्ट्रपति बश्शार असद के व्यापक सुधारों के भरपूर समर्थन की घोषणा की और आतंकवादियों के विरुद्ध पुलिस और सुरक्षाबलों के प्रतिरोध की सराहना की। प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि वे अपने देश में हर प्रकार के विदेशी हस्तक्षेप के विरोधी हैं। दूसरी ओर सीरिया में आतंकवादियों के आक्रमण में सोलह सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं।
..........
166