25 जनवरी 2012 - 20:30

प्राप्त समाचारों के अनुसार यह आक्रमण पुलिस विभाग में काम करने वाले दो भाईयों के घरों पर हुआ जिसमें दोनों भाई और उनके परिवार के सारे सदस्य मारे गये...

इराक़ में एक घर में हुए बम विस्फोट में १० लोग मारे गये हैं। प्राप्त समाचारों के अनुसार यह आक्रमण पुलिस विभाग में काम करने वाले दो भाईयों के घरों पर हुआ जिसमें दोनों भाई और उनके परिवार के सारे सदस्य मारे गये। सूत्रों के अनुसा गुरुवार को बग़दाद से 60 किलोमीटर दक्षिण में मुसैय्यब नामक क्षेत्र में पुलिसकर्मी अहमद और जिहाद जुवेइन के घर पर प्रातः आक्रमण किया गया। आक्रमण के समय परिवार के लोग सो रहे थे। पुलिस के अनुसार बम मकान की बाहरी दीवार पर रखा गया और चार व्यक्ति घायल हुए जबकि आसपास के छह घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसी बीच इराक़ के करकूक नगर में एक प्राथमिक स्कूल के पास खड़ी मोटरसाइकिल में रखे बम के फटने से तीन व्यक्ति मारे गए जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

.......

166