23 जनवरी 2012 - 20:30

आज सद्र सिटी में खड़ी की गई दो गाड़ियों में भयानक धमाके हुए जिससे दस लोग मारे गए और 31 घायल हो गए.......

इराक़ की राजधानी बग़दाद के निकट सद्र सिटी में होने वाले दो कार बम धमाकों में 10 लोग हताहत और 31 घायल हुए हैं।अस्पताल और पुलिस के सूत्रों ने बताया कि आज सद्र सिटी में खड़ी की गई दो गाड़ियों में भयानक धमाके हुए जिससे दस लोग मारे गए और 31 घायल हो गए। सूचना के अनुसार पहला धमाका उस स्थान पर हुआ जहां मज़दूर एकत्रित थे जबकि दूसरा धमाका एक चौराहे पर हुआ। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि अमरीका और सऊदी अरब सहित कुछ देश इराक़ में अशांति और हिंसा को हवा देकर नूरी मालेकी की सरकार और देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमज़ोर करना चाहते हैं।.......166