इस्लामी गणतंत्र ईरान में रेडियो व टीवी विभाग में विदेश सेवा के महानिदेशक ने कहा है कि ब्रिटिश सरकार ने प्रेस टीवी पर प्रतिबंध लगा कर स्वंय को अधिक कलंकित कर लिया है।
मुहम्मद सरफ़राज़ ने टीवी पर एक साक्षात्कार में कहा कि पश्चिमी, सूचना तथा टीवी चैनलों की स्वतंत्रता के अपने नारों के विपरीत, हर विषय को जनता तक नहीं पहुंचने देना चाहते। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के अफकाम ने प्रेस टीवी के कार्यक्रमों को रोकने के लिए विभिन्न शैलियों का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि अन्ततः अफकाम ने ईरान से कार्यक्रम प्रसारित किये जाने के बहाने से प्रेस टीवी पर प्रतिबंध लगा दिया जबकि रूस, अमरीका और क़तर के टीवी चैनल भी अपने अपने देशों से कार्यक्रम प्रसारित करते हैं। मुहम्मद सरफ़राज़ ने कहा कि अफ़काम के प्रमुख के नाम अपने पत्र में मैंने लिखा है कि यह न सोचें कि स्काई सेटेलाइट से प्रेस टीवी को हटा कर उसकी आवाज़ को दबाया जा सकता है क्योंकि प्रेस टीवी के दर्शक सूचनाएं प्राप्त करने का मार्ग खोज लेंगे। याद रहे ब्रिटेन में मीडिया पर नज़र रखने वाली संस्था अफकाम ने ईरान के टीवी चैनल प्रेस टीवी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
........
166