18 जनवरी 2012 - 20:30

ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि देश की सशस्त्र सेनाएं शत्रुओं की हर प्रकार की धमकी का सामना करने के लिए तैयार हैं......

ईरान के सेनाध्यक्ष ने कहा है कि देश की सशस्त्र सेनाएं शत्रुओं की हर प्रकार की धमकी का सामना करने के लिए तैयार हैं।ईरान की सशस्त्र सेनाओं के प्रमुख जनरल हसन फ़ीरोज़ाबादी ने आज कहा है कि देश की शक्तिशाली व गौरवान्वित सेना, ईरानी जनता के साथ सुप्रीम कमांडर आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई के नेतृत्व में हर प्रकार के ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। उन्होंने कहा है कि शत्रु चाहता है कि ईरान में शहीदों को भुला दिया जाए अतः राष्ट्र को उसकी इस इच्छा के विपरीत कार्य करना चाहिए और सदैव शहीदों को याद रखना चाहिए।

........

166