16 जनवरी 2012 - 20:30

अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की जनता ने पूरे देश में सड़कों पर निकल कर बहरैन नरेश के भाषण के विरुद्ध प्रदर्शन किया.......

बहरैनी जनता ने इस देश की स्थिति के बारे में हमद बिन ख़लीफ़ा के भाषण के विरुद्ध प्रदर्शन किया है।अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बहरैन की जनता ने पूरे देश में सड़कों पर निकल कर बहरैन नरेश के भाषण के विरुद्ध प्रदर्शन किया और भाषण की निंदा करते हुए घोषणा की है कि नरेश के बयान, जनता की मांगों पर पूरे नहीं उतरते। रिपोर्ट के अनुसार सऊदी सुरक्षा बलों के साथ बहरैन के सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध बल का प्रयोग किया और शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रही जनता पर विषैली गैस के गोले फ़ायर किए जिससे कई प्रदर्शनकारी घायल हुए। ऐसी स्थिति में जब बहरैनी सुरक्षा बल क्रांतिकारी प्रदर्शनकारियों का दमन कर रही है बहरैनी मंत्रिमंडल ने देश में हिंसा अपराध घोषित किया है। इसी बीच लंदन से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र अलक़ुद्सुल अरबी ने एक आलेख में लिखा है कि बहरैनी शासन विभिन्न समितियों का गठन करने के बजाए देश की जनता की मांगों पर ध्यान दे।

.........

166