14 जनवरी 2012 - 20:30

पश्चिमी इराक़ के रोमादी नगर में एक मस्जिद और पुलिस की इमारत को कार बम से निशाना बनाया गया....

पश्चिमी इराक़ के रोमादी नगर में एक मस्जिद और पुलिस की इमारत को कार बम से निशाना बनाया गया।पुलिस सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय रोमादी में दौला कबीर मस्जिद को चार कार बम से निशाना बनाया जबकि पुलिस की इमारत में दो विस्फोट हुए जिसके तुरंत बाद आतंकवादी इमारत में घुस गए और वहां झड़प आरंभ हो गयी। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी, दो आतंकवादी और एक आम नागरिक हताहत हुए। इसी प्रकार इस घटना में 14 व्यक्ति घायल हुए जिनमें 7 पुलिस कर्मी और 7 आम नागरिक हैं। कल दक्षिणी नगर बसरा में शीया श्रद्धालुओं पर बम से किए गए आक्रमण में 50 से अधिक हताहत और 100 अन्य घायल हुए थे। ज्ञात रहे इराक़ में 2012 विशेष कर उपराष्ट्रपति तारिक़ अलहाशेमी के विरुद्ध हिट स्कवाएड चलाने के आरोप में जारी किए गए गिरफ़तारी के वारंट के बाद से इस देश में अनेक बम विस्फोट हुए हैं।

..........

166