मौलाना ने सलमान रुश्दी का विरोध करने के लिए मुसलमानों से की अपील लखनऊ के इमामे जुमा सौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री के एक रिश्तेदार से वक़्फ़ कर्बला मोअतमुद्दौला की ज़मीन का सौदा किया गया है, जो अवैध है तथा जिस पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। मौलाना ने न्यू हैदराबाद में स्थित वक़्फ़ क़ब्रिस्तान की भूमि पर प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री के पास होने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि वक़्फ़ कर्बला मोअतमुद्दौला और न्यू हैदराबाद में स्थित वक़्फ़ क़ब्रिस्तान की भूमि की क़ीमत अरबों रूपये है। उन्होने जनता से एक बड़े आन्दोलन के लिए तैयार का आह्वान करते हुए कहा कि अब बात बहुत आगे बढ़ चुकी है जिस पर चुप नहीं बैठा जा सकता। उन्होने विवादित लेखक सलमान रुश्दी को भारत आने से रोकने की माँग की। उन्होने लोगों से इस सम्बंध में विरोध प्रदर्शन की अपील की। मौलाना ने कहा कि ऐसे इस्लाम विरोधी व्यक्ति का देश में आना ठीक नहीं है जिससे देश का वातावरण खराब होने की सम्भावना हो। इस सम्बंध में सरकार को उचित कार्यवाही करनी चाहिए। पिछले दिनों लखनऊ स्थित दरगाह हज़रत अब्बास में हुए विवाद की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मौलाना ने कहा कि अगर बिना निष्पक्ष जांच के कार्यवाही होती रही तो वह विरोध के लिए मजबूर होंगे।
.......
166