रूसी सरकार ने अमरीका और योरोपीय संघ के उस प्रस्तावित प्रतिबंध का भाग न बनने की घोषणा की है जिसका लक्ष्य ईरान के कच्चे तेल के निर्यात को रोकना है। रोयटर्ज़ के अनुसार रूस के उपविदेश मंत्री सिर्गेई रियाबकोव ने कल कहा कि मॉस्को अमरीका और योरोपीय संघ की ओर से ईरान के तेल के विरुद्ध प्रतिबंध का विरोध करता है चाहे तेहरान युरेनियम संवर्धन सहित अपने परमाणु कार्यक्रम को जारी रखने पर बल ही क्यों न दे। उन्होंने कहाः किसी भी प्रकार की शर्त के बावजूद चाहे वह ईरान के परमाणु कार्यक्रम के विकास या किसी और चीज़ से संबंधित हो, हम ईरान के विरुद्ध इस प्रकार के क़दम के विरुद्ध हैं। रूसी उपविदेश मंत्री ने आगे कहा कि नए प्रतिबंधों से परमाणु अप्रसार संधि के सशक्तिकरण में कोई लाभ नहीं मिलेगा। ज्ञात रहे योरोपीय संघ 23 जनवरी को ईरान के तेल उद्योग के विरुद्ध प्रस्तावित प्रतिबंध पर चर्चा के लिए बैठक करने वाला है। योरोपीय संघ के सदस्य देश इस विषय पर अभी तक किसी अंतिम सहमति तक पहुंचने में विफल रहे हैं और उनके कूटनयिकों का कहना है कि योरोपीय देशों की ख़तरनाक आर्थिक स्थिति के दृष्टिगत प्रतबंध के व्यवहारिक होने में महीनों लगेंगे।

......

166