10 जनवरी 2012 - 20:30

इस्लामाबाद सरकार ने ईरान से पाकिस्तान आने वाली गैस के लिए पाइप लाइन बिछाने के काम को गति प्रदान कर दी है क्योंकि यह 20 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए अत्यंत आवश्यक है......

पाकिस्तान ने कहा है कि वह अमरीका के लिए ईरान से अपने संबंधों को सीमित नहीं करेगा।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ़ ज़रदारी ने ईरान के विरुद्ध प्रतिबंध लगाने की अमरीका की नीति का विरोध करते हुए कहा कि पाकिस्तान किसी भी देश के साथ अपने व्यापारिक संबंधों को एक बाहरी शक्ति के राजनैतिक भ्रम के कारण सीमित नहीं करेगा। उन्होंने ईरान से गैस आयात करने की परियोजना को गति प्रदान करने पर बल देते हुए कहा कि क्षेत्र में अमरीका के युद्धन्मादी नाटक में पाकिस्तान कोई भी भूमिका नहीं निभाएगा। ज़रदारी ने कहा है कि इस्लामाबाद सरकार ने ईरान से पाकिस्तान आने वाली गैस के लिए पाइप लाइन बिछाने के काम को गति प्रदान कर दी है क्योंकि यह 20 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

.......

166