10 जनवरी 2012 - 20:30

तेहरान में आज सुबह स्थानीय समयानुसार 8/30 बजे एक चौराहे पर कार बम विस्फोट में एक वैज्ञानिक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये.....

तेहरान में आज सुबह स्थानीय समयानुसार 8/30 बजे एक चौराहे पर कार बम विस्फोट में एक वैज्ञानिक की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये घटना के चश्मदीद गवाहों के अनुसार मोटरसाइकिल पर सवार एक आतंकवादी ने अल्लामा तबातबाई विश्वविद्यालय की एक फैकेल्टी के निकट एक कार पर बम चिपका दिया जिसके बाद होने वाले धमाके में वैज्ञानिक मुस्तफ़ा अहमदी रौशन शहीद हो गये जबकि दो लोग घायल हो गये। इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष हुसैन इब्राहीमी ने विस्फोट पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा है कि आज प्रातः होने वाला आतंकवादी आक्रमण, चुनाव में जनता की भागीदारी को कम करने के लिए भय व आतंक उत्पन्न करने के प्रयासों का सूचक है। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र व मानवाधिकारों की रक्षा का ढोंग रचने वाले, ईरान की प्रगति को रोकने के लिए बुद्धिजीवियों की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शत्रु यह चाहता है कि भय व आतंक का वातावरण उत्पन्न करके संसदीय चुनाव में जनता की भागीदारी कम कर दे। इस्लामी गणतंत्र ईरान की संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष हुसैन इब्राहीमी ने इस बात पर बल देते हुए अमरीकियों व इस्राईलियों ने सदैव ही अपने अनुमानों में ग़लतियां की हैं कहा कि इस प्रकार के बुद्धिजीवियों की हत्या से निश्चित रूप से मतदान में भाग लेने के जनता को संकल्प मज़बूत होंगे। ईरान में मार्च में संसदीय चुनाव होने वाले हैं।

..........

166