7 जनवरी 2012 - 20:30

मिस्र के संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में भी इस्लामवादियों को विजय प्राप्त हुई है....

मिस्र के संसदीय चुनाव के तीसरे चरण में भी इस्लामवादियों को विजय प्राप्त हुई है।क़ाहेरा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार मिस्र के चुनाव आयोग के प्रमुख अब्दुल मुइज़ इब्राहीम ने एक पत्रकार सम्मेलन में घोषणा की है कि चुनाव के तीसरे चरण में नौ प्रांतों में होने वाले मतदान में इस्लामवादी विजयी रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस चरण में 86 लाख 56 हज़ार लोगों ने मतदान में भाग लिया और इख़वानुल मुसलेमीन या इस्लामिक ब्रदरहुड की राजनैतिक शाखा स्वतंत्रता व न्याय पार्टी को 37 प्रतिशत तथा नूर पार्टी को 23 प्रतिशत मत प्राप्त हुए। तीसरे चरण के दूसरे भाग में दस और ग्यारह जनवरी को मतदान होगा।

...........

166