सीरिया की राजधानी दमिश्क में आतंकवादी आक्रमण की निंदा विश्व स्तर पर जारी है।प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार हिज़्बुल्लाह संगठन ने अपने एक बयान में इस बात पर बल दिया है कि यह घटना अमेरिकी षड्यंत्रकारियों के षड्यंत्र का एक भाग है जिसका उद्देश्य सीरिया से इस्लामी प्रतिरोध के समर्थन के आधार पर उसके विरुद्ध कार्यवाही करना है। हिज़्बुल्लाह के बयान में आया है कि आतंकवाद की इस कार्यवाही का इराक़ में अमरीका की हार से संबंध है।उधर रूसी विदेशमंत्रालय ने एक बयान में सीरिया में आतंकवाद की घटना की निंदा की है. इस बयान में आतंकवाद की इस घटना के जिम्मेदार लोगों और योजना बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने पर बल दिया गया है। ज्ञात रहे कि कल शुक्रवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क़ में होने वाले विस्फ़ोट में कम से कम २५ लोग मारे गए जबकि ५० अन्य घायल हो गए। १५ मार्च वर्ष २०११ से सीरिया में सशस्त्र गुटों ने कुछ पश्चिमी तथा अरब देशों विशेषकर सऊदी अरब के समर्थन से सीरिया के भीतर आतंकवादी कार्यवाहियां आरंभ कर रखी हैं। सीरिया के विदेश उपमंत्री के अनुसार इन लोगों के हाथों अब तक सैकड़ों आम लोग और सुरक्षा बल मारे जा चुके हैं।
............
166