संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव बान की मून ने ईरान और अमरीका के मध्य हुरमुज़ जलडमरू मध्य के बारे में तनाव को शांतिपूर्ण रूप से और वार्ता द्वारा समाप्त किये जाने का आह्वान किया है।बान की मून ने कहा कि दोनों पक्षों को तनाव समाप्त करने और सभी विवादों को वार्ता द्वारा तथा शांतिपूर्ण ढंग से हल किये जाने का प्रयास करना चाहिए। याद रहे ईरान ने चेतावनी दी थी कि यदि उसके तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगेगा तो वह हुरमुज़ जलडमरू मध्य से तेलवाहक पोतों को नहीं जाने देगा जिसके बाद बहरैन में स्थित अमरीका के पांचवें बेड़े की ओर से कहा गया था कि हुरमुज़ जलडमरू मध्य में किसी प्रकार का विघ्न सहन नहीं किया जाएगा। ईरान ने कहा है कि उसके लिए हुरमुज़ जलडमरू मध्य बंद करना बांए हाथ का खेल है। ज्ञात रहे कि विश्व की आवश्यकता का चालीस प्रतिशत तेल इसी मार्ग से निर्यात किया जाता है।
..........
166