4 जनवरी 2012 - 20:30

बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी जनता पर शासन के समर्थक सैनिकों के आक्रमण में कई व्यक्ति घायल हुए हैं.....

बहरैन में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी जनता पर शासन के समर्थक सैनिकों के आक्रमण में कई व्यक्ति घायल हुए हैं।प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को आले ख़लीफ़ा शासन के समर्थक सैनिकों ने उत्तरी तट के मुहर्रक़ द्वीप के दईर में शासन विरोधी प्रदर्शन को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले फ़ेंके और हवाई फ़ायरिंग की। इसी प्रकार राजधानी मनामा से पंद्रह किलोमीटर दक्षिण में स्थित मआमीर और पूर्वोत्तरी क़स्बे सितरा के दिराज़ और मुक़ाबा गांवों में भी आले ख़लीफ़ा शासन के अत्याचार के विरुद्ध प्रदर्शन हुए जो इस देश की सत्ता पर दशकों से क़ब्ज़ा किए हुए है। आले ख़लीफ़ा शासन की दमनात्मक कार्यवाहियों के बावजूद बहरैनी जनता का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी है। बहरैन में फ़रवरी 2011 में आरंभ हुई जनक्रान्ति पर आले ख़लीफ़ा शासन की दमनात्मक कार्यवाही में अब तक दर्जनों व्यक्ति हताहत, बड़ी संख्या में घायल हुए हैं जबकि सैकड़ों लोगों को गिरफ़तार किया गया है तथा बहुत से लोगों को नौकरियों से निकाल दिया गया। इसके अतिरिक्त शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में भाग लेने के कारण स्वास्थय क्षेत्र के अनेक कर्मचारी, डाक्टर, विपक्षी नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता जेल में बंद हैं या उनके विरुद्ध मुक़द्दमा चल रहे हैं।

..........

166