ज़ायोनी युद्धक विमानों ने एक बार फिर लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया। बैरूत से बहरैनी समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के युद्धक विमानों ने आज दक्षिणी लेबनान के जज़ीन क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर कर इस देश की हवाई सीमा का उल्लंघन किया। ज्ञात रहे इस्राईल द्वारा लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव क्रमांक 1701 का उल्लंघन है जो वर्ष 2006 में लेबनान पर इस्राईल के थोपे गए युद्ध के पश्चात पारित हुआ था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के इस प्रस्ताव के बावजूद कि जिसमें इस्राईल को लेबनान की वायु सीमा के उल्लंघन से रोका गया है, ज़ायोनी युद्धक विमान लेबनान की वायु सीमा का आए दिन उल्लंघन करते रहते हैं।
...........
166