28 दिसंबर 2011 - 20:30

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि मानवजाति की समस्याएं, ईश्वरीय दूतों के मार्ग से हटने और ईश्वर पर भरोसे से दूरी के कारण हैं।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि मानवजाति की समस्याएं, ईश्वरीय दूतों के मार्ग से हटने और ईश्वर पर भरोसे से दूरी के कारण हैं। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने गुरुवार को पश्चिमी ईरान के देलहुरान नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज इस्लामी गणतंत्र ईरान और उसकी जनता किसी भी अन्य समय से अधिक शक्तिशाली है। राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद ने आठ वर्षीय युद्ध के दौरान इस नगर की जनता के संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने क़ुरआन और पैग़म्बरे इस्लाम के परिजनों के अनुसरण की शक्ति से ईरानी राष्ट्र के साहस व वीरता के ध्वज को इतिहास के उस कालखंड में लहराया है। याद रहे यह क्षेत्र इराक़ की सीमा के निकट स्थित है।

........

166