अरब संघ ने बैतुलमुक़द्दस में इस्राईल के नस्लवाद के परिणामों की ओर से चेतावनी दी है। अरब संघ ने आज एक बयान जारी करके इस्राईली मंत्रिमंडल में यरूश्लम या बैतुलमुक़द्दस को राजधानी बनाने के विधेयक पर विचार की ओर संकेत करते हुए कहा है कि इस्राईल इस प्रकार अपनी नस्लभेदी नीतियों का औचित्य दर्शाना चाहता है। बयान में इसी प्रकार बल दिया गया है कि फ़िलिस्तीनियों की भूमियों का अतिग्रहण, वहां के नागरिकों के निष्कासन, यरूश्लम के यहूदीकरण तथा इस्लामी अवशेषों को मिटाने के उद्देश्य से हो रहा है।
..........
166